Bikaner Bikaner District

कपड़े से निर्मित एक लाख थैले होंगे वितरित

कपड़े से निर्मित एक लाख थैले होंगे वितरित
बीकानेर। मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन बीकानेर के द्वारा राजस्थान के विभिन्न ज़िलों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। संस्था की अध्यक्षा डॉ सुमन चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा कपड़े से निर्मित एक लाख थैलों एवं अखबार/काग़ज़ से निर्मित पचास हज़ार लिफाफों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। डॉ सुमन चौधरी के नेतृत्व में 15 हज़ार कपड़े के थैलों व 5 हजार अखबार के लिफाफे, गंगानगर में श्रीमती बबीता कासानिया के नेतृत्व में 10 हज़ार कपड़े के थैले एवं 2 हजार काग़ज़ के लिफ़ाफ़े वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *