Bikaner Bikaner District Rajasthan

एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनार्गत बालिकाओं के लिए फाइनेंशियल लिटरेसी पर व्याख्यान कार्यशाला एवं दिवाली के अवसर पर दीया व थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य दीप्ति कश्यप ने महिला सशक्तिकरण में आर्थिक पक्ष के महत्त्व को समझाते हुए बताया कि कार्यशाला में केवल प्रशिक्षण प्राप्त करना ही आवश्यक नहीं बल्कि उन कलाओं को सीखकर आर्थिक उपार्जन करना भी आवश्यक है।
पर्यवेक्षक रश्मि कल्ला ने महिला अधिकारिता द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के साथ अमृता हाट, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के बारे मे समझाया तथा कहा कि यदि एक महिला आर्थिक रूप से स्वंतत्र और सुदृढ़ है, तो सशक्तिकरण के अन्य क्षेत्र स्वतः ही मजबूत होंगे।
सखी केंद्र द्वितीय के प्रबंधक सरिता गोदारा द्वारा महिलाओं से जुड़े कानूनो और अधिनियमों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली द्वारा प्रवर्तित तेरे मेरे सपने के कांउसलिंग सिस्टम को समझाया गया। जिससे शादी के बाद होने वाली समस्याओं को पूर्व में ही सुलझाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *