Bikaner Bikaner District Rajasthan

न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय सेमिनार आयोजित
बीकानेर। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर के निर्देशन में पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल परिसर स्थित सभागार में बीकानेर, मेड़ता और डीडवाना न्याय क्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय सेमिनार रविवार को आयोजित की गई।
इसकी अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री महेंद्र कुमार गोयल ने की। सेमिनार में तीनों न्याय क्षेत्रों के न्यायिक अधिकारियों द्वारा नई अपराधिक विधियों सहित राजस्थान कोर्ट फीस एवं वाद मूल्यांकन अधिनियम, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेट्स एक्ट तथा विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम में विहित विभिन्न विषयों जैसे कोर्ट फीस, चेक, जमानत, निषेधाज्ञा तथा दस्तावेज के प्रस्तुतीकरण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की। न्यायाधिपति द्वारा न्यायिक कार्यवाहियों के दौरान प्रकरण से संबंधित विधिक प्रावधान और नवीनतम न्यायिक निर्णयों को ध्यान में  रखते हुए न्यायिक कार्यवाहियां निष्पादित किए जाने से जुड़ा मार्गदर्शन दिया।
इससे पहले जिला और सेशन न्यायाधीश श्री अतुल कुमार सक्सेना ने न्यायाधिपति सहित सभी न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। अंत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *