Bikaner Bikaner District Rajasthan

एक दिवसीय संभाग स्तरीय एनएसएस कार्यशाला आयोजित

एक दिवसीय संभाग स्तरीय एनएसएस कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। राजकीय डूँगर महाविद्यालय में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय एवं राजकीय डूँगर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संभाग स्तरीय एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिलों से आए जिला समन्वयकों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। एनएसएस स्वयंसेवक समाज के सबसे मजबूत स्तंभ हैं, जो ग्रामीण अंचल से लेकर विश्वविद्यालय तक विकास की चेतना जगाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आत्मविश्वास और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला संयोजक एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. घनश्याम बीठू ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं रूपरेखा का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि आयोजन का मूल उद्देश्य एनएसएस के कार्यों को अधिक संगठित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. के. पुरोहित ने स्वागत भाषण में कहा कि एनएसएस केवल एक सेवा योजना नहीं, बल्कि युवाओं में ‘सेवा परमो धर्मः की भावना को जागृत करने वाला आंदोलन है। उन्होंने कहा कि डूँगर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, साक्षरता एवं रक्तदान जैसे क्षेत्रों में निरंतर अनुकरणीय योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *