Bikaner Bikaner District Rajasthan

कड़कड़ाती सर्दी में गोवंश को खिलाई सवा क्विंटल लापसी

कड़कड़ाती सर्दी में गोवंश को खिलाई सवा क्विंटल लापसी
बीकानेर। नोखा में विप्र सेना नोखा टीम द्वारा बुधवार को सुबह गोवंश को कड़कड़ाती सर्दी में लापसी बनाकर खिलाई गयी। जनसवेक सुखदेव सारस्वत के सहयोग से गली मोहल्लो में विचरण कर रही निराश्रित गायो व नंदियो को सवा क्विंटल लापसी बनाकर खिलाई गयी। विप्र सेना बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष पुखराज शर्मा ने बताया की कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में गौवंश को लापसी से गर्मी भी मिलेगी। मानव जीवन में पुण्य कार्यों से जीवन की कई बाधाओं से निजात पाई जा सकती है। मूक प्राणियों की सेवा के साथ सुरक्षा कर पुण्य कमाया जा सकता है। तहसील उपाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने बताया की गायों के लिए बाजरी, गुड़, देशी घी से सवा क्विंटल लापसी बनाकर टीम द्वारा खिलाई गई। आज दुनिया में इंसान ही इंसान के बारे में नहीं सोचता, लेकिन विप्र सेना गरीबों पीड़ितों के लिए ही नहीं बल्कि बेसहारा घूम रही गायों के लिए भी निरंतर सेवा के लिए सक्रिय है। इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष कानाराम शर्मा,मालचंद सारस्वत,पंडित राधेश्याम महाराज,शिवरतन,भवानी सारस्वत, विजय सारस्वत, रणजीत सिंह,पूर्णिमा पाण्डे,लता पारीक आदि ने लापसी बनाने के लिए सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *