

सूर्य सप्तमी पर पुष्प वर्षा कर पॉलिथीन मुक्त थैले का होगा वितरण
बीकानेर। सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को भगवान सूर्य नारायण रथ यात्रा के समापन पर श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में पॉलिथीन मुक्त स्लोगन के थैले तथा भगवान सूर्य नारायण का वार्षिक कैलेंडर वितरण किये जायेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि सूर्य भगवान की रथ यात्रा में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से जयकारों के साथ पुष्प वर्षा भी की जायेगी।
