Bikaner Rajasthan

4 जनवरी को विशाल शोभायात्रा के साथ होगा महाकुम्भ प्रस्थान

4 जनवरी को विशाल शोभायात्रा के साथ होगा महाकुम्भ प्रस्थान
बीकानेर। परम पूज्य गुरु महाराज श्री सियारामजी महाराज की कृपा से एवं पूज्य गुरुदेव श्रीश्रीरामदासजी महाराज के सान्निध्य में रामझरोखा कैलाशधाम की ओर से महाकुम्भ में बीकानेर खालसा लगने जा रहा है।  रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि साल 2025 के महाकुंभ का आरंभ पौष पूर्णिमा से हो रहा है और इसका समापन 12 फरवरी को होगा। रामझरोखा कैलाशधाम की ओर से प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर 19, मुक्ति मार्ग, ओल्ड जीटी रोड एवं गंगोली शिवाला के मध्य बीकानेर खालसा लगाया जा रहा है। करीब साढ़े तीन बीघा परिसर में शिविर की अनुमति मिली है जिसमें रोजाना करीब 4000 हजार लोगों के भोजन तथा ९00 जनों के सोने की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर का शुभारम्भ 10 जनवरी को ध्वजारोहण के साथ होगा जो 13 फरवरी तक चलेगा। प्रयागराज में होने वाले इस महाकुम्भ में बीकानेर से हजारों श्रद्धालू पहुंचेंगे। इस दिव्य आयोजन से पूर्व 4 जनवरी को एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि यह शोभायात्रा गंगाशहर मुख्य बाजार, गोपेश्वर बस्ती, मोहता सराय, हरोलाई हनुमान मंदिर, नत्थूसर गेट, गोकुल सर्किल, नयाशहर थाना क्षेत्र, जस्सूसर गेट, चौखूंटी पुलिया, मुख्य डाकघर, केईएम रोड, मॉर्डन मार्केट, अम्बेडकर सर्किल होते हुए मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर समाप्त होगी। श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि यह जब गुरु ग्रह बृहस्पति वृषभ राशि में और ग्रहों के राजा मकर राशि में होते हैं तो महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है। इस साल का महाकुंभ ख़ास है क्योंकि महाकुंभ हर 12 साल के बाद आता है और इस साल 12-12 के पूरे बारह चरण पूर्ण हो रहे हैं, जिसकी वजह से 144 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है। यह महाकुंभ इसलिए ख़ास होता है क्योंकि इसमें ग्रहों की स्थिति, तिथि और हर एक गतिविधि अनुकूल होती है और एक दुर्लभ संयोग बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *