Bikaner Bikaner District Rajasthan

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर के नव-मनोनीत अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने मुनि कमल कुमार के सान्निध्य में 51 सदस्यीय कार्यकारिणी, 135 विशेष आमंत्रित सदस्यों और 9 परामर्शकों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कमल कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं में कार्य करने की ललक, निष्ठा और देव-गुरु-धर्म के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए। नवरतन बोथरा ने अपनी कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां कीं। पुनम चन्द बोथरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन छाजेड़ और डालचन्द भुरा को उपाध्यक्ष, जतन लाल संचेती को मंत्री मांगीलाल लूणिया को कोषाध्यक्ष, पीयूष लुणिया और शान्तिलाल पुगलिया को सह-मंत्री, तथा कमल जी भंसाली को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *