

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो) की बीकानेर चैप्टर की मुख्य शाखा व उनकी महिला व युवा इकाई की वर्ष- 2024-26 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पार्क पैराडाइज परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष देशनोक मूल के बैगलुर प्रवासी शांति लाल सांड, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति व तुलसी शांति प्रतिष्ठान के वरिष्ठ सदस्य बसंत नवलखा, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल, न्यायायिक सेवा में चयनित सुश्री रीतिका डागा, भारतीय पुलिस सेवा के प्रशुक्षु अधिकारी विशाल जांगिड़ थे। नई कार्यकारिणी में अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष व उद्योगपति जयचंद लाल डागा -अध्यक्ष, पद्म कुमार दफ्तरी व कृणाल कोचर उपाध्यक्ष, पुनेश मुसरफ महासचिव ,गुंजन छलाणी व विपुल कोठारी सचिव, महेन्द्र कुमार सुराणा कोषाध्यक्ष, हेमेन्द्र कुमार बैद उप कोषाध्यक्ष व पवन महनोत कार्यकारिणी सदस्य के रूप् में शपथ ग्रहण की।
जीतो महासचिव पुनेश मुसरफ ने बताया कि संगठन की महिला विंग में श्रीमती ममता रांका-अध्यक्ष, ललिता डागा व नीलम सेठिया उपाध्यक्ष, रजनी नाहटा महासचिव, भारती दफतरी व कुसुम नवलखा सचिव, प्रीति डागा कोषाध्यक्ष के रूप् में पद के दायित्व की शपथ ली। जीतों यूथ विंग में दर्शन सांड अध्यक्ष, मिलाप चोपड़ा व मुदित खजांची उपाध्यक्ष, मयंक कोचर महासचिव, अनुराग बांठिया व विश्वास सुराणा सचिव व अंकित गुलगुलिया कोषाध्यक्ष के रूप् में शपथ ली।
