

नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित
बीकानेर। जेएसबी नर्सिंग केयर सेंटर द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के अध्यक्ष डॉ. नरसिंह बिनानी थे। मुख्य अतिथि सुनील सोनी, और मुख्य वक्ता पीबीएम हॉस्पिटल के सेवानिवृत्त नर्सिंग सुप्रिडेंटेंड डॉ. जगदीश दान बारहठ थे। बिनानी ने कहा कि बीमार व निशक्त व्यक्तियों की देखभाल करने में नर्सिंग स्टाफ का अद्वितीय योगदान होता है। प्रत्येक हॉस्पिटल व हॉस्पिटल के बाहर जरूरत के समय सभी नर्सिंग स्टाफ सेवादार के रूप में बीमार, पीडितों सहित अन्य सभी रोगियों के लिए तन-मन से सेवारत रहे हैं। मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए पीबीएम हॉस्पिटल के सेवानिवृत्त नर्सिंग सुप्रिडेंटेंड डॉ. जगदीश दान बारहठ ने कहा कि नर्सिंग सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित सुश्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन की स्मृति के रूप में यह दिवस वर्ष 1974 से अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गौरीशंकर जोशी, हर्षित श्रीमाली, अशोक शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर संदीप बारहठ, लेब तकनीशियन सोयब अली, नर्सिंग छात्रा प्रीति बारहठ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
