

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। खाजूवाला के राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी (SDM) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित करने की मांग की। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं एवं प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव जल्द करवाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्र राजनीति की पहली सीढ़ी और लोकतंत्र की पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाए जाने से युवाओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में विजयपाल सारण, सबीर खान, आयुष्मान पंवार, अरबाज खान, मनोज खिलेरी, रवि जाखड़, रामजस कसवां, किशन सारण, सोनू जोशी, फारुक आलम, विशेष कूकणा, सुभाष सारण एवं वीरेंद्र बेनीवाल सहित NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
