Bikaner Bikaner District Rajasthan

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का हुआ अभिनंदन, एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्णय

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का हुआ अभिनंदन, एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्णय
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, बीकानेर द्वारा राज्य प्रशिक्षण केंद्र, माउंट आबू से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों मनीष गहलोत, संदीप जैन एवं योगेश्वर साध का अभिनंदन किया गया। स्थानीय संघ कार्यालय, त्यागी वाटिका में आयोजित शांति भंडारी संचित कोष क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मनोज तंवर ने की। बैठक में संचित कोष के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले कब-बुलबुल उत्सव, एडवेंचर कार्यक्रमों एवं अन्य स्काउट-गाइड गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बीकानेर में युवाओं के व्यक्तित्व विकास और साहसिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वॉल क्लाइंबिंग सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियां प्रतिमाह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व मंडल सचिव अशोक कुमार खन्ना, देव आनंद पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला, स्थानीय संघ चेयरमैन पी.के. मित्तल, सचिव भुवनेश्वर प्रसाद, रोवर लीडर डॉ. उमाकांत गुप्त, घनश्याम स्वामी, मंडल लेखाधिकारी ईश्वरलाल गहन एवं बनवारीलाल छीपा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *