

महिला कांग्रेस में नवनियुक्त महिलाओं का किया स्वागत
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात द्वारा रानीबाजार स्थित देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी में बीकानेर जिले से नवनियुक्त पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सिंवर को प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरू चौधरी को प्रदेश महासचिव तथा श्रीमती शांति बेनिवाल को बीकानेर महिला कांग्रेस की देहात अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रह्लाद सिंहने बताया कि देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित इस स्वागत व अभिनन्दन समारोह में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला सिंवर,प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी और महिला जिलाध्यक्ष शान्ति बेनीवाल का क्रमशः राजकुमारी व्यास,डॉ प्रीति मेघवाल, एड सुमन गोदारा ने माल्यार्पण किया, शॉल क्रमशः अर्जुनराम कूकणा, कमल कल्ला, हरिराम बाना तथा तीनों को मोमेंटो देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भेंट कर सम्मानित किया।
