

नवाह्न पारायण पाठ की शुरुआत 16 मई को शोभायात्रा से होगी
बीकानेर। मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक की ओर से 17 से 25 मई तक आयोजित होने वाले नवाह्न पारायण पाठ की शुरुआत 16 मई को भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं एक ही रंग की साड़ी पहनकर तथा सिर पर रामचरित मानस की पुस्तकें रखकर चलेंगी। शोभायात्रा 16 मई को शाम 6 बजे एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर दो नंबर थाने के आगे से धर्मनगर द्वार होते हुए कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान पहुंचेगी। राजेश चूरा ने बताया कि शोभायात्रा में भाग लेने वाली 251 महिलाओं को आयोजकों की ओर से साड़ियों का वितरण किया गया। साड़ी वितरण कार्यक्रम कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान में आयोजित किया गया।
