Bikaner Bikaner District Rajasthan

नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
बीकानेर। नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ले. जनरक वी के धवन ने की। आर के शर्मा ने बताया कि बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष ने 6 माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व आगामी वर्ष होने वाले साहसी गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय किया गया की 12 अप्रैल को फाउंडेशन के संस्थापक ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय एडवेंचर डे मनाते हुए विशेष आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य डॉ. सुषमा बिस्सा में बताया कि इस अवसर पर तमिलनाडु में आयोजित वर्कशॉप-कम-कैंप में आए प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। बैठक में जनरल बक्शी, वायु सेना के संजय थापर, ब्रिगेडियर रवि कुमार, कर्नल रविन्द्र नाथ, कर्नल सुधीर नागपाल, विंग कमांडर के के वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *