Bikaner Bikaner District Rajasthan

नारी शक्ति गौरव अवार्ड 13 अप्रैल को, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रेल

image description

नारी शक्ति गौरव अवार्ड 13 अप्रैल को, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रेल
बीकानेर। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025 का आयोजन 13 अप्रेल 2025 को जस्सूसर गेट स्थित पुष्करणा भवन में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि यह सम्मान समारोह उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तथा प्रेरणास्रोत बनी हैं। समारोह में महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं तकनीक, प्रशासन एवं कानून, मीडिया एवं पत्रकारिता, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। उक्त पुरस्कार के लिए पात्र महिलाओं को 5 अप्रैल 2025 तक आवेदन करना होगा। नामांकन के लिए एक ऑफलाइन फॉर्म जमा करवाना अनिवार्य है। यह आवेदन पत्र कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी ऑफिस, नत्थूसर बास, लव ओवर कैफे, मूर्ति सर्किल, व्यास कॉलोनी, बाबा रामदेव जी मंदिर के पीछे, सुजानदेसर, अलाइन इंस्टीट्यूट लाइन पुलिस चौराहा, अमरसिंहपुरा ज्ञान दीप क्लासेस, बाबोसा मंदिर के सामने, पुराना बस स्टैंड, गंगाशहर आदि स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *