Bikaner Bikaner District

माउंट एवरेस्ट आरोहक लवराज का अभिनन्दन

माउंट एवरेस्ट आरोहक लवराज का अभिनन्दन
बीकानेर। देश के जांबाज पर्वतारोही लवराज सिंह का बीकानेर आगमन पर द पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी, हिमालय परिवार व नेशनल एडवेंचर फाउण्डेशन के सदस्यों की ओर से जवाहर नगर में अभिनन्दन किया गया। मुंशियारी के लवराज ने मा. एवरेस्ट शिखर का सात बार आरोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया। पद्मश्री से सम्मानित लवराज का जवाहर नगर में साहसियों ने माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर व शॉल ओढ़कर नरेश अग्रवाल, बिहारी लाल शर्मा, आर के शर्मा व डा. सुषमा बिस्सा ने अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर महेश भोजक, प्रदीप शर्मा, शिवरतन बिस्सा, रोहिताश्व बिस्सा, ऋचा हर्ष, ओजस्वी बिस्सा, सरस्वती शर्मा, महेश हर्ष, राजीव मित्तल, दिनेश महर्षि, उमेश थानवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *