Bikaner Bikaner District Rajasthan

आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन रविवार को

आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन रविवार को
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जाएगा। सम्मेलन में ‘बालकों के सर्वांगीण विकास में माता का योगदान’ विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजक कानाराम सेन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महंत योगी विलास नाथ जी महाराज होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुरिमा करेंगी, जबकि श्रीमती अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। सम्मेलन में बालकों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *