Bikaner Bikaner District Rajasthan

संगीत समारोह में देशभर के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई गायन प्रतिभा

35 प्रतिभागियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, विजेताओं को मिलेगी संयुक्त रूप से 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि
बीकानेर। योगेश रंगा की टीम द्वारा आयोजित संगीत समारोह में तीन दिनों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 35 प्रतिभागियों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। कार्यक्रम के निर्णायक डॉ. सुषमा बिस्सा एवं देवेन्द्र चौहान रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन सुर, ताल, गायन शैली, आवाज की प्रस्तुति तथा संगीत की समझ सहित विभिन्न मानदंडों के आधार पर किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को संयुक्त रूप से 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों से उभर रहे संगीत कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *