Bikaner Bikaner District Rajasthan

मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन

मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन
बीकानेर। आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 8वीं सेठ जगन्नाथ बजाज मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2025 का समापन मूट कोर्ट हॉल में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राम बजाज के पिता सेठ जगन्नाथ बजाज की स्मृति में आयोजित की गई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें न्यायिक प्रक्रिया की वास्तविक अनुभूति कराते हुए छात्रों ने अपनी तर्क शक्ति और विधिक ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 34 से अधिक विधि संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में विशेष अतिथि के रूप में अतुल कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। विजेता टीम कनोडिया स्कूल ऑफ वुमेन, जयपुर को रु. 51,000/-, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता टीम कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर को रु. 21,000/- नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, सर्वश्रेष्ठ पुरुष वक्ता, सर्वश्रेष्ठ महिला वक्ता एवं सर्वश्रेष्ठ शोधार्थी को रु. 5,000/- नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। निर्णायकों की भूमिका सेशन न्यायाधीश श्री धनपत माली, श्री विनोद कुमार सोनी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राघवेंद्र सिंह ने निभाई। इस वर्ष मूट प्रॉब्लम भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 85 और 86 पर आधारित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *