Bikaner Bikaner District

1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन ए.सी.सी. द्वारा मॉक ड्रिल अभ्यास

1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन ए.सी.सी. द्वारा मॉक ड्रिल अभ्यास
बीकानेर। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी. यूनिट द्वारा बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान एन.सी.सी. कैडेट्स को हवाई हमले के समय बचाव, घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने, सीपीआर देने एवं ब्लैक आउट के प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया गया। एन.सी.सी. ट्रेनिंग अधिकारियों ने युद्ध की स्थिति में आत्मविश्वास विकसित करने आम नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने आदि विषयों पर भी प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित किया।ए.एन.ओ. डॉ. सुनीता चौधरी, सीटीओं, डॉ. अमित चौधरी ट्रेनर चन्द्रपाल एवं सुखबीर मॉक ड्रिल के समय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *