Bikaner Bikaner District Rajasthan

कन्हैया लाल और मीणा से मिले विधायक व्यास

कन्हैया लाल और मीणा से मिले विधायक व्यास
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जयपुर में जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल तथा कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की। श्री कन्हैया लाल से मुलाकात के दौरान विधायक ने शहरी क्षेत्र में पेयजल सुदृढ़ीकरण और जल संरचनाओं से जुड़े कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी से पहले शत प्रतिशत क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइनों को बदलवाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए जाएं। उन्होंने 5 करोड़ रुपए की लागत से बजट घोषणा के तहत होने वाले कार्यों का फीडबैक दिया और कहा कि यह कार्य होने से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा से भी मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *