

विधायक कंवरलाल विधान सभा की सदस्यता से निरर्हित
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंता से विधायक श्री कंवरलाल को राजस्थान विधान सभा की सदस्यता से दोष सिद्धी की दिनांक से निरर्हित कर दिया है। श्री देवनानी ने बताया कि अंता से विधायक श्री कंवरलाल दोष सिद्धी की दिनांक से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 191(1)(ई) सहपठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 (3) के अन्तर्गत निरर्हित हो गए है। उन्होंने बताया कि इससे राजस्थान विधान सभा में एक स्थान अंता (193) जिला बारां रिक्त हो गया है। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज शुक्रवार को प्रातरू 10रू30 बजे महाधिवक्ता की विधिक राय प्राप्त होते ही श्री कंवरलाल की सदस्यता निरर्हित कर दी गई है। श्री देवनानी ने कहा कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में कार्य नहीं करते है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी मामले में उससे सम्बंधित प्रत्येक पहलू का गहन अध्ययन करके ही विधि सम्मत और न्याय सम्मत ही निर्णय लेते है। इससे पहले भी विधान सभा से संबंधित अनेक विषयों पर विधान सभा के तत्कालीन अध्यक्षों ने बहुत अधिक समय लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
