

विधायक ने राउमावि सुभाषपुरा में लगाया वाटर कूलर
बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाषपुरा में गुरुवार को विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा विद्यालय को वाटर कूलर एवं आर.ओ. प्रणाली भेंट की गई। इस सुविधा का विधिवत उद्घाटन भाजपा पार्षद लक्ष्मी कंवर हाडला एवं नरपत सिंह बडगूजर ने किया। इस मौके पर प्राचार्या श्रीमती मनीषा कुमारी चौहान ने विद्यालय परिवार की ओर से विधायक का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षक रामलाल, ज़ाकिर हुसैन, बबीता सिंह, मीतू ढल्ला, पूजा स्वामी व शौर्य प्रताप सिंह एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
