Bikaner Bikaner District Rajasthan

गंगेश्वर महादेव का दुग्ध से रुद्राभिषेक, हरिहर स्वरूप में किया श्रृंगार

गंगेश्वर महादेव का दुग्ध से रुद्राभिषेक, हरिहर स्वरूप में किया श्रृंगार
बीकानेर। नत्थूसर गेट स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में दुग्ध से रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर पं. मनीष पुरोहित, पं. कृपाशंकर पुरोहित, लालजी जोशी एवं गोपला महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ रुद्री पाठ किया। रुद्राभिषेक के बाद दाऊजी, सुरेश बिस्सा, राम, रितेश अग्रवाल, विजय, किशन, राहुल, निर्मल व्यास, अविघ्न पुरोहित, संत आनंद उपाध्याय एवं नीतेश सेवग ने शिवलिंग का हरिहर स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया। मोनू पुरोहित ने भगवान शिव को साफा धारण करवाया तथा पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद पुजारी राजा, मनीष सेवग सहित सभी भक्तजनों ने भगवान शिव की महाआरती की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान गंगेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *