

सड़क सुरक्षा को लेकर राठौड़ से की मुलाकात
बीकानेर। दिल्ली में ईको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से उनके दिल्ली निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संपत सारस्वत ने सड़क सुरक्षा प्रबंधन और चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। मदन राठौड़ ने भी सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी सहमति व्यक्त की और कहा कि राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं।
मुलाकात के दौरान दोनों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें सड़क निर्माण, यातायात प्रबंधन और लोगों को जागरूक करने के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया। ईको भारत के संस्थापक सम्पत सारस्वत ने बताया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशानुसार पिछले एक महिने से सभी संसद सदस्यों से मिलकर सङक सुरक्षा के विषय पर पुरे देश मे जन जागरूकता फैलाने की ओर अग्रसर है और साल के अंत तक पुरे देश मे इस मुहिम को लेकर जायेंगे।
