Bikaner Bikaner District Rajasthan

जीवों के प्रति प्रेम दया का दिया संदेश

????????????

जीवों के प्रति प्रेम दया का संदेश
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय शीतला गेट बीकानेर द्वारा करूणा क्लब टीम और स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में आयोज्य हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से गायों की सेवा कर मनाया गई। इस विशेष आयोजित कार्यक्रम में शाला समिति के कोषाध्यक्ष भगतराम मोदी नवीन मोदी द्वारा सहायता देते हुए श्रीरामसर स्थित बाबा रामदेव गौशाला परिसर में करूणा क्लब टीम  द्वारा गायों को 50 किलोग्राम गुड़ लापसी का वितरण किया गया।  साथ ही आयोज्य पीपा जयंती के अवसर पर शाला की कक्षा 7 की छात्राओं मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, दीपिका, योगिता सोलंकी, प्राची टाक एवं तमन्ना द्वारा अपनी जेबखर्ची से अंधी लंगड़ी गायों को चारा, गुड़ पानी आदि देकर अपनी करूणा का परचम फहराया। कार्यक्रम संयोजन शाला के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने अंधी लुल्ली लंगड़ी गायों की सेवा को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया। समिति के कोषाध्यक्ष श्री भगतराम मोदी ने इस प्रकार के सेवा कार्यों को करने हेतु आवश्यक आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित गौशाला प्रभारी श्री भंवरलाल जी द्वारा करूणावान कार्य करने के लिए अपनी और से शाला की करूणा क्लब टीम को धन्यवाद दिया। शाला के करूणा प्रभारी सौरभ बजाज ने करुणा क्लब टीम द्वारा ऐसे सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का विश्वास दिलाते हुए सभी विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रोहित स्वामी, ख्वाहिश मोदी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *