Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

मानव श्रृंखला बनाकर रन फॉर फिट बीकाणा का दिया संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर रन फॉर फिट बीकाणा का दिया संदेश
बीकानेर। हिम्मत हमारी मन से है, हिम्मत हमारे संकल्प में है, हमारा बीकाणा, फिट बीकाणा, जुबां पर इसी शंखनाद के साथ बीकानेर की धरा पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने 5जी रन फॉर फिट बीकाणा के आयोजन की सफलता का आगाज किया। एकलव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया की एकलव्य फाउण्डेशन व क्रीडा भारती की ओर से रखे गए इस आयोजन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की इन खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को होने वाले 5जी रन फॉर फिट बीकाणा के पोस्टर को हाथों में लेकर मानव श्रृंखला बनाई। श्रृंखला में पुष्करणा स्टेडियम की धरा पर रन फॉर फिट बीकाणा नजर आ रहा था। इस मौके पर अनिल बोड़ा, कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार व्यास, बॉक्सिंग कोच व क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष भैरूरतन ओझा, बास्केटबॉल कोच दिलीप बिश्नोई, बैडमिंटन कोच हेमन्त मोदी, क्रिकेट कोच सुनील आचार्य, आदित्य कल्ला, फुटबॉल कोच जितेन्द्र पुरोहित, नारायण बिस्सा, शीशपाल सिंह, उदयक्लब सचिव शंकर बोहरा, जे पी रंगा, पूरण सिंह राठौड़, हर्षित व्यास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *