

आज़ाद और तिलक की जयंती पर स्मरण सभा आयोजित
बीकानेर। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने पुष्पांजलि और स्मरण सभा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद की प्रतिमा स्थल पर किया। स्मरण सभा में आजाद और बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कामिनी भोजक ने कहा कि आज़ाद और तिलक इस देश के ऐसे वीर सपूत रहे है जिंन्होने देश को आगे बढ़ाने और व्याप्त कुरीतियो को दूर करने हेतु कार्य किया। इस मौके पर नितिन, सत्यदेव शर्मा, जितेंद्र भोजक, पुलकित शर्मा आदि उपस्थित थे।
