Bikaner Bikaner District Rajasthan

रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर रेलवे अधिकारियों को भेजा मांग पत्र

रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर रेलवे अधिकारियों को भेजा मांग पत्र
बीकानेर। रेल यात्रियों की सुविधा तथा बीकानेर में रेल सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल एवं अनन्तवीर जैन, डीआरयूसीसी सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया तथा लूणकरण सेठिया ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, जयपुर को मांग पत्र प्रेषित किया है। मांग पत्र में कहा गया है कि बीकानेर के उद्योग, व्यापार और पर्यटन क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए बीकानेर से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन संचालित की जानी चाहिए, जिससे यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध हो सके। प्रतिनिधियों ने बीकानेर एवं छत्तीसगढ़ के यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बीकानेर से गेवरा रोड स्टेशन तक नई रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का समय परिवर्तन कर उसे प्रतिदिन संचालित करने का आग्रह किया गया। मांग पत्र में यह भी कहा गया कि बीकानेर का कालका और चंडीगढ़ से सीधा रेल संपर्क स्थापित करने के लिए बीकानेर-कालका वाया चंडीगढ़ नई ट्रेन चलाई जाए, जिससे उत्तर भारत के प्रमुख शहरों तक यात्रियों की पहुंच और अधिक सुगम हो सके। प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने से क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और आम यात्रियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *