Bikaner Bikaner District Rajasthan

मेघवाल ने जवानों की सुरक्षा और देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

मेघवाल ने जवानों की सुरक्षा और देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
बीकानेर सांसद, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में घ्रुष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा अभिषेक कर सशस्त्र बलों के जवानों की सुरक्षा और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सुरक्षा, शक्ति और नकारात्मकता पर विजय के लिए भारत के सैनिकों की सफलता के लिए घ्रुष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेष पूजा और अभिषेक किया ताकि भगवान हमारे सैनिकों को और शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर भागवत कराड राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व वित्त राज्य मंत्री, रावसाहेब दानवे पूर्व रेल राज्य मंत्री, अंशु भारद्वाज, आर.के मिश्रा, श्याम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जगदीश सोलंकी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *