Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुख्यमंत्री से मिले मेघवाल, नगर निगम सीमा विस्तार से जुड़े विषय पर की चर्चा

image description

मुख्यमंत्री से मिले मेघवाल, नगर निगम सीमा विस्तार से जुड़े विषय पर की चर्चा
बीकानेर। नगर निगम सीमा विस्तार से जुड़े विषय पर मंगलवार को खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।
डॉ. मेघवाल ने कहा कि जयपुर रोड स्थित 52 वंचित कॉलोनियों को भी नगर निगम में शामिल किया जाए, जिससे इनमें आधारभूत सुविधाओं की वृद्धि हो और क्षेत्र वासियों को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने नियमानुसार और जनहित को ध्यान रखते हुए सकारात्मक कार्यवाही का विश्वास दिलाया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत, श्यामवीर, देवी सिंह शेखावत, अजय शर्मा और रामस्वरूप आदि साथ रहे। उल्लेखनीय है कि विधायक ने गत दिनों नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष से मुलाकात करते हुए इस विषय को रखा था। इसी कड़ी में विधायक मुख्यमंत्री से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *