

भाजपा पार्षदों के साथ की बैठक
बीकानेर। सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने बीकानेर शहर के भाजपा के सभी पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पलाना में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में 22 मई को प्रधानमंत्री के दौरे पर चर्चा की गई। मेघवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जायेगा साथ ही पलाना सभा स्थल से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के विभिन्न स्थानों पर बने 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकापर्ण भी किया जायेगा। बैठक में राजेन्द्र पंवार भी उपस्थित थे।
