

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा
बीकानेर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा बुधवार को बीकानेर आएंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को बीकानेर पहुंचेंगी। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे पलाना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 1.30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे पर
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे बुधवार (आज) को बीकानेर आएंगी। श्रीमती राजे जयपुर से रवाना होकर सड़क मार्ग से रात्रि 8 बजे बीकानेर पहुंचेंगी। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगी। श्रीमती वसुंधरा राजे गुरुवार को प्रातः 10ः30 बजे पलाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 1ः30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर
मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री जयपुर से वायु मार्ग से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि बीकानेर में करेंगे। श्री शर्मा गुरुवार को प्रातः 10 बजे देशनोक हेलीपैड-प् पर पहुंचेंगे। यहां से प्रातः 10ः55 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे करणी माता मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री करणी माता मंदिर दर्शन कर, प्रातः 11ः20 बजे मंदिर परिसर से प्रस्थान कर 11ः25 बजे देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे अमृत भारत देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बीकानेर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां से 11ः50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पलाना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री पलाना से दोपहर 1ः05 बजे बजे प्रस्थान कर दोपहर 1ः10 बजे देशनोक हेलीपैड प्प् पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1ः25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2ः15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 2ः20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3ः10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव आज शाम 7 बजकर 10 मिनट पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुचेंगे।
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को बीकानेर आएंगे। केन्द्रीय मंत्री प्रातः 10.30 बजे देशनोक पलाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से किशनगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
