Bikaner Bikaner District Rajasthan

पोकरण में होगा महारुद्राभिषेक, हरिद्वार से आएगा 20 हजार लीटर गंगाजल

पोकरण में होगा महारुद्राभिषेक, हरिद्वार से आएगा 20 हजार लीटर गंगाजल
बीकानेर। विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर पोकरण के ऐतिहासिक रामदेवसर तालाब स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हरिद्वार से विशेष रूप से मंगवाए गए गंगाजल से 1500 से अधिक पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। आयोजन समिति से जुड़े पंडित राजेन्द्र किराडू ने पत्रकारों को बताया कि महारुद्राभिषेक में बीकानेर के 700 से अधिक पंडित भी भाग लेंगे। ये सभी विद्वान 16 अगस्त को 15 बसों के माध्यम से रामदेवरा पहुंचेंगे। नरेन्द्र गांधी ने बताया कि अभिषेक के लिए हरिद्वार से विशेष रूप से करीब 20 हजार लीटर गंगाजल टैंकर के माध्यम से मंगवाया जाएगा, जो 16 अगस्त की सुबह पोकरण पहुंचेगा। महारुद्राभिषेक के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पंडित अशोक ओझा, पंडित अशोक बिस्सा, पंडित मुकेश ओझा, संजय कुमार गांधी, पोकरण नगरपालिका चेयरमैन मनीष पुरोहित, पंडित मुरलीधर पुरोहित, गायत्री प्रसाद शर्मा, यज्ञ प्रसाद शर्मा, पंडित देवकीनंदन व्यास, रमेश किराडू, मनोज पुरोहित, श्यामसुंदर चूरा सहित बड़ी संख्या में विद्वान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *