

महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय के सर्ववर डाउन से कई दिनों से नहीं भरे जा रहे परीक्षा फार्म
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय का सर्ववर डाउन होने से कई दिनों से विश्व विद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म नहीं भरे जा रहे है। ’’ई मित्रों’ पर घंटों इंतजार करने के बावजूद परीक्षा फार्म नहीं भरने के छात्रों में काफी निराशा है।
रामपुरिया कॉलेज, महारानी सुदर्शन महाविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बताया कि 8 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक बिना देरी शुल्क के परीक्षा के आवेदन की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन सर्वर डाउन होने से आवेदन पूर्ति नहीं किए जा सके। अब 18 जनवरी से 24 जनवरी 25 तक 100 रुपए देरी शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन की तिथि निर्धारित की है लेकिन विश्व विद्यालय का सर्ववर डाउन होने से आवेदन पूर्ति नहीं किए जा रहे है। कई परीक्षाओं के आवेदन 31 जनवरी तक 100 अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। इनमें बी.ए. बी.एस.सी., बी.कॉम, बी.बी.ए., बी.एफ.ए., बी.सी.ए., बी.ए. ऑनर्स, इतिहास व भुगोल शास्त्र, एम.ए., एम.कॉम, एम.सी. व अन्य कोर्स के नियमित, स्वयं पाठी व एक्स विद्यार्थी शामिल है। छात्रों ने बताया कि परीक्षा शुल्क भी अधिक कर दिया है। न्यूनतम 900 रुपए से अधिकतम 1600 रुपए व बकाया पेपर के 650 निर्धारित किया है।
