Bikaner Bikaner District Rajasthan

जय भास्कर के उद्घोष के साथ निकली भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा, 14 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार


बीकानेर। जय भास्कर की गूंज के साथ सूर्य सप्तमी मंगलवार सुबह शाकद्वीपीय समाज द्वारा भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा निकाली गई। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ हुई सूर्य भगवान की रथ यात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंची। ऊंट-घोड़ों पर समाज के बच्चे साफा बांधे व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों स्थानों पर रथ पर विराजित सूर्य भगवान का सामाजिक बंधुओं ने पूजन किया तथा पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सूर्य सप्तमी महोत्सव समिति के संयोजक नीरज शर्मा ने बताया कि श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर के गणेश मंदिर परिसर में पं. गिरधर शर्मा के सान्निध्य में 14 बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार सम्पन्न किया गया। सूर्य यज्ञ में सामाजिक बन्धुओं ने एक हजार आहुतियां प्रदान कर पूजा-अर्चना की। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शर्मा ने बताया कि सूर्य सप्तमी महोत्सव पर समाज की 24 विभुतियों का सम्मान किया गया। इस इस दौरान मिस्टर बीकाणा बने योगेश सेवग व उपविजेता मुकेश सेवग का भी अभिनंदन किया गया। बीते दिनों सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तीन वर्गों में नौ विजेताओं को भी सूर्य सप्तमी महोत्सव के दौरान पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *