Bikaner Bikaner District Rajasthan

लिंबा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित

लिंबा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित
बीकानेर। तीरंदाज अशोक लिंबा का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण एसएआई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है। यह शिविर 21 से 27 सितंबर 2025 तक दक्षिण कोरिया के किम ह्युंग-टैक्स आर्चरी स्कूल, सियोल में आयोजित होगा। अशोक लिंबा वर्तमान में साई सोनीपत में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और बीकानेर की एन.एल.जे.सी.एफ. स्पोर्ट्स अकादमी में निरंतर अभ्यास करते रहे हैं। फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा आचार्य ने बताया कि अशोक भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखार रहे हैं। अशोक के इस अंतरराष्ट्रीय अवसर पर एकलव्य एकेडमी के प्रशिक्षक मारकंडे पुरोहित सहित सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *