Bikaner Bikaner District Rajasthan

मरु संस्कृति, विरासत और पर्यटन पर व्याख्यान 27 सितंबर को

मरु संस्कृति, विरासत और पर्यटन पर व्याख्यान 27 सितंबर को
बीकानेर। राजस्थान की समृद्ध मरु संस्कृति, विरासत और आधुनिक पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक मंच से जोड़ने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘सुनी-लिखी-पढ़ी’ व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 27 सितंबर, रविवार को राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, बीकानेर में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रो. एस.आई.ए. जैदी ‘राजस्थान की मरु संस्कृति : विरासत, यात्रा-पर्यटन एवं वैश्विक आकर्षण’ विषय पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष अग्रवाल करेंगे, जबकि स्नेहल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। व्याख्यान में राजस्थान की मरु संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत तथा पर्यटन की संभावनाओं और उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *