Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुराने कौशल के साथ नया कौशल प्रतिदिन सीखें

पुराने कौशल के साथ नया कौशल प्रतिदिन सीखें
बीकानेर। नियमित कौशलता प्राप्त करने का काम आप कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ नित नई कौशल सीखने की भी आदत डालें, क्योंकि आधुनिक समय में प्रतिदिन नया हो रहा है, नई तकनीक आती रहती है। उसकी जानकारी हमारे कौशल को और अपडेट करती है। साथ ही वर्तमान बाजार के अनुसार हमारा उत्पाद तैयार होता है। यह उद्बोधन देते हुए जन शिक्षण संस्थान के वरिष्ठ सदस्य और कार्यक्रम के अध्यक्ष और शिक्षाविद मुकेश व्यास के, अवसर था स्थानीय श्रीमती हीरा देवी गट्टाणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा कौशल का दशक के तहत कार्यक्र में व्यास ने अध्यक्ष उद्बोधन देते हुए कहा कि संस्थान द्वारा कौशल विकास के साथ नई-नई जानकारियां और रोजगार से जुड़ने की राह भी बताई जाती हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य प्रेमदान चारण ने संस्था की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पूरे जिले के साथ नोखा तहसील में भी संस्थान का कार्य तारीफे काबिल है। आपने संभागियों को देश में बेरोजगारी की समस्या की चर्चा करते हुए कहा कि इस समस्या का निवारण एकमात्र कौशल विकास है। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वच्छता के विभिन्न आयाम को अपना कर हम अपने जीवन में स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही आपने कहा कि कौशलता के 10 वर्ष पूरे होने पर हमें यह प्रण भी लेना होगा कि कौशल के क्षेत्र में हमारा देश और आगे बढ़े। कार्यक्रम में अध्यापक महेंद्र सिंह की उपस्थिति और सहयोग उल्लेखनीय है ।संस्थान से ट्रेनिंग लेने के बाद सफल होने वाली महिलाओं यथा सुरभि, गोदावरी , साक्षी विजयलक्ष्मी, दीपिका सेन, देवा, निकिता, पल्लवी, गायत्री, ममता छिपा और ममता ने अपनी सफल कहानी सुनाई । कार्यक्रम के आरंभ में आगंतुकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौध रोपण भी किया गया। पूर्व में संचालित कौशल केदो के प्रमाण पत्र अतिथियों के कर कमल से वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्थान की संदर्भ व्यक्ति संतोष बाहेती, पोली,संगीता सुथार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने किया और आगंतुको को धन्यवाद सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *