

संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता रथों का शुभारंभ, भाजपा देहात पदाधिकारियों ने की सहभागिता
बीकानेर। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन एवं सामाजिक समरसता रथ शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में प्रदेश के 25 सामाजिक समरसता रथों को रवाना किया गया। इस दौरान वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश जिला संयोजकों एवं जिलाध्यक्षों को सौंपे गए, जिन्हें प्रदेश के 25 लोकसभा क्षेत्रों में ले जाया जाएगा। अभियान के जिला संयोजक कुंभाराम सिद्ध ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक स्थान पर सामाजिक समरसता रथ एवं पवित्र कलश का स्वागत, पूजन तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में भोजराज मेघवाल, भंवर जांगिड़, विनोद गिरि गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
