

डॉ. चित्रा शर्मा को श्रेष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का सम्मान
बीकानेर। एम.डी.पैथोलॉजी (एम.डी.पैथोलॉजी) करने वाली डॉ.एस.एस.टांटिया मेडिकल विश्वविद्यालय श्रीगंगानगर की छात्रा डॉ. युक्ता अग्रवाल की लिखी सफेद दाग (विटिलिगों) रोग और उसके उपचार से संबंधित लिखी शोधपूर्ण, पुस्तिका का लोकार्पण कोठारी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.चित्रा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. चित्रा शर्मा ने पुस्तक की भाषा, शैली व शोध पूर्ण चित्रों सहित प्रकाशित लेखों की प्रशंसा की तथा डॉ. युक्ता को मेडिकल विज्ञान की लघु व शोध पूर्ण, जन उपयोगी पुस्तकें लिखने का आशीर्वाद दिया।
