Bikaner Bikaner District Rajasthan

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई कोचर की पुण्यतिथि

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई कोचर की पुण्यतिथि
बीकानेर। जो अपने पूर्वजों को याद रखते हैं, उनका ही वर्तमान और उनका ही भविष्य होता है। 43 वर्षों बाद भी अपने पिता की स्मृति में हर वर्ष सम्मान समारोह व जरुरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें, बच्चों को विद्यालय पौशाक वितरण करना वाकई संस्कारों को दर्शाता है। यह उद्गार जयपुर विधायक गोपाल शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामरतन कोचर की 43वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह में व्यक्त किए। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि स्व. कोचर न केवल स्वतंत्रता सेनानी रहे बल्कि आजाद भारत में भी शिक्षा व चिकित्सा सहित अनेक क्षेत्रों में विकास हेतु संघर्षरत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *