

करुणा क्लब इकाई ने मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा शनिवार को विद्यालय परिसर में मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ साथ माता पिता अथवा अभिभावकों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रधान हनुमान छींपा ने माता पिता का स्वागत करते हुए किया। मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक नेहा नवानी एवं कीर्ति नवानी ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बालक बालिकाओं द्वारा अपने माता पिता अभिभावक को सम्मान देते हुए उनकी पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में शाला सचिव रमेश कुमार मोदी, सौरभ बजाज, शांता दैय्या, खुशबू सेन, रजिया बानो, राजबल टाक आदि उपस्थित थे।
