Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्तिक पूर्णिमा मेला : 3 से 5 नवम्बर तक भरेगा मेला

कार्तिक पूर्णिमा मेला : 3 से 5 नवम्बर तक भरेगा मेला
बीकानेर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रीकोलायत में 3 से 5 नवम्बर तक भरने वाले मेले को लेकर तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बुधवार को पुनः कोलायत पहुंचकर मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक भाटी ने श्री कपिल मुनि मंदिर एवं सरोवर परिसर के चारों ओर, साथ ही झझू चौराहे से लेकर रामस्नेही साधु आश्रम और कोलायत बाजार क्षेत्र तक पैदल निरीक्षण करते हुए सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और पूर्व प्रधान जयवीर सिंह, प्रभात सिंह, मंगेज सिंह हाड़ला, जय सिंह हाड़ला, बजरंग पंवार, युद्धवीर सिंह, बलदेव गहलोत, जेठू सिंह राठौड़, कन्हैयालाल साँखी, मनोहर सिंह सियाणा, खिन्याराम सैन, रमेश पुरोहित, भोम सिंह, पवन जोशी, पिंकू माली, मनोज सेवग, श्याम सुंदर पंचारिया, राजपाल सिंह राठौड़, अक्षय उपाध्याय, मांगू सिंह, नरसिंह पंचारिया, सुमेर सिंह, देवी सिंह हिराई, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सोहन लाल कोटड़ी, लक्ष्मण राणा, पवन गहलोत, भूप सिंह भुर्ज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *