

11 मई को बीकानेर आयेगी जया किशोरी
बीकानेर। बीकानेर में चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत जरूरतमंदों की सहायता हेतु निधि एकत्र करने के उद्देश्य से “ड्रीम टू रियलिटी 2.0” कार्यक्रम की ऑपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा। चेयरमैन डॉ. विकास पारीक ने जानकारी दी कि कार्यक्रम 11 मई को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें देश की सुविख्यात आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वक्ता सुश्री जया किशोरी अपने उद्बोधन से श्रोताओं को जीवन के प्रति जागरूकता व लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रेरित करेंगी।
