Bikaner Bikaner District Rajasthan

7 मुमुक्षुओं की जैन भगवती दीक्षा शुक्रवार को

7 मुमुक्षुओं की जैन भगवती दीक्षा शुक्रवार को 
बीकानेर, 5 फरवरी। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य देशनोक मूल के रामलालजी महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार को नोखा में 7 मुमुक्षु श्रावक-श्राविकाओं की भागवती दीक्षा होगी। मुमुक्षु श्रावक-श्राविकाओं की गुरुवार को शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा व दीक्षा में बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, उदासर, उदयरामसर सहित देश के विभिन्न इलाकों से श्रावक-श्राविकाएं नोखा पहुंच रहे है। आचार्यश्री रामलालजी महाराज करीब सात वर्षों के बाद भीलवाड़ा में चातुर्मास संपन्न कर बीकानेर जिले में पहुंच रहे है।
अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा ने बताया कि आचार्यश्री के बीकानेर जिले में पहुंचने पर लोगों में श्रद्धा, भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। आचार्यश्री ने अब तक देश के विभिन्न स्थानों लगभग 400 में मुमुक्षुअेंं को दीक्षित किया है। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा ने बताया कि 7 फरवरी को जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने वालों में नोखा के लक्सीमल कांकरिया, मुमुक्षु सुश्री करिश्मा लूणिया,  बैंगलुरु के चाहत कोठारी, बाड़ी निम्बाहेड़, चितौड़ की मुमुक्षु ज्योति कांठेड, डोण्डी लोहारा की मुमुक्षु सुश्री राखी सांखला,राजनांदगांव की मुमुक्षु युक्ता चौरड़िया, बेगू की मुमुक्षु श्रद्धा आंचलिया शामिल है। डागा ने बताया कि वर्तमान में साधुमार्गी जैन संघ के वर्तमान में करीब 500 से अधिक मुनि व साध्वीवृंद का समूह है। आचार्यश्री रामलालजी अपने आचार्य के कार्यकाल में 5 नवम्बर 2023 तक नीमच में 376 दीक्षाएं दे चुके है। उसके बाद जावद में 22 जनवरी 2024 को 4, निम्बाहेड़ा चितौड़ में 17 फरवरी 2024 को 2 मुमुक्षुओं को दीक्षा देकर पांच महाव्रत धारण करवाया। अब नोखा में दो श्रावकों सहित पांच मुमुक्षु श्राविकाओं की दीक्षा हो रही है।
साधुमार्गी जैन संघ के सेवाभावी श्रावक सुशील बैद ने बताया कि सभी 7 मुमुक्षुओं की शोभायात्रा (वरघोड़ा) गुरुवार सुबह सवा आठ बजे जैन चौक से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए भट्ठड़ स्कूल पहुंचेगा। जहां सुबह नौ बजे जैनाचार्य रामलालजी महाराज का प्रवचन, दोपहर साढ़े बारह अभिनंदन समारोह, दोपहर दो बजे ओघा बंधाई, शाम को चौबीसी व भजन संध्या होगी । भट्ठड़ स्कूल परिसर में ही शुक्रवार सुबह दस बजे प्रवचन व उसके बाद दीक्षाभिषेक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *