

इतिहासकार पांडेय से संवाद और पुस्तक विमोचन 27 अक्टूबर को
बीकानेर। पी. वोहरा फाउंडेशन की ओर से 27 अक्टूबर को जिला उद्योग संघ सभागार में ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय के साथ ‘इतिहास का सच, राजनीति की स्मृति और समाज का विवेक’ विषय पर संवाद होगा। इसमें महात्मा गांधी और भगत सिंह की वैचारिक विरासत के संदर्भ में इतिहास, राजनीति और समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार पांडेय की पुस्तक ‘हिंसा-अहिंसा और भगत सिंह’ का विमोचन भी किया जाएगा।
