Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

रोटरी क्लब ने की राजस्थानी साहित्य के राज्यस्तरीय पुरस्कारों की घोषणा

रोटरी क्लब ने की राजस्थानी साहित्य के राज्यस्तरीय पुरस्कारों की घोषणा
बीकानेर। रोटरी क्लब, बीकानेर की ओर से राजस्थानी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को प्रतिवर्ष राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में क्लब ने इस वर्ष के तीन साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा की है। रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 51 हजार रुपए का प्रथम ‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’ राजस्थानी एवं हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. कल्याणसिंह शेखावत, जोधपुर को प्रदान किया जाएगा। डॉ. शेखावत राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के साथ हिंदी के भी प्रतिष्ठित विद्वान हैं। मनमोहन कल्याणी ने बताया कि 25 हजार रुपए का ‘खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’ बालोतरा के लेखक अर्जुनदान चारण के कहानी संग्रह ‘जीवण जात्रा-जात्रा जीवण’ को प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार 15 हजार रुपए का ‘ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार’ बीकानेर के डॉ. गौरीशंकर प्रजापत की काव्य पुस्तक ‘भळै भरोसो भोर रो’ के लिए घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *