

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, खुशियों से रोशन हुए चेहरे
बीकानेर। अपनाघर वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर अपराइज के संयुक्त तत्वावधान में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाने के उद्देश्य से ‘एक दिवाली, मुस्कुराहट वाली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। आनंद आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर को रंगोलियों और दीपमालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा की गईं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया गया। विपिन लड्ढा ने बताया कि दीपावली के उपलक्ष्य में बुजुर्गों को मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में मनीष बवेजा, शिवम शुक्ला, राज किराडू, राज पुरोहित, डॉ. पुनीत खत्री, डॉ. सीएस मोदी और डॉ. मनोज सांवल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
